- Hindi News
- कारपेंटर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
कारपेंटर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
चारमहीनेपहले दुबई से लौटे कारपेंटर मंगल सेन की बुधवार सुबह धन्नोवाली होशियारपुर रेल लाइन पर डीएमयू की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस का है कि सुबह उन्हें स्टेशन मास्टर ने मीमो दिया कि होशियारपुर लाइन पर धन्नोवाली के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई है। तल्हण में रहने वाला मंगल सेन (27) चार महीने पहले ही दुबई से लौटा था। वह दकोहा में कारपेंटर का काम कर रहा था। उसकी माता दासो ने बताया कि मंगल सेन सुबह घर से नाश्ता करके काम के लिए निकला था। करीब 9 बजे मौत की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि वह किसी तरह से परेशान नहीं था। वह शादीशुदा था और परिवार के साथ खुश था। जालंधर से होशियारपुर जाने वाली डीएमयू की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कैंट जीआरपी चौकी के प्रभारी गुरभेज सिंह का कहना है कि मंगल सेन के घर वालों ने किसी पर किसी प्रकार की शंका जाहिर नहीं की है। पुलिस ने माता के बयानों पर 174 की कार्रवाई करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।