- Hindi News
- एडवोकेट अपहरण में केस दर्ज होने पर हड़ताल
एडवोकेट अपहरण में केस दर्ज होने पर हड़ताल
कपूरथलाकेएडवोकेट सुरिंदर कुमार का अपहरण कर मारपीट करने के मामले में आरोपी पक्ष पर अपहरण की धारा लगाने और एडवोकेट पर ही धार्मिक भावना भड़काने का केस दर्ज करने के विरोध में जिला बार एसोसिएशन ने बुधवार को नो वर्क डे रखा। डीबीए प्रधान कर्मपाल सिंह गिल और पूर्व प्रधान राज कुमार भल्ला ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले कपूरथला के गांव तलवंडी चौधरियां के रहने वाले एडवोकेट सुरिंदर कुमार को अगवा कर मारपीट की गई। एडवोकेट गांव में एक पक्ष का केस लड़ रहे थे। कपूरथला पुलिस ने एडवोकेट के अपहरण के मामले में केवल मारपीट का केस मान कर थाने स्तर पर जमानती धाराएं वाला केस दर्ज कर लिया, जबकि हमलावर एडवोकेट को कार में अगवा कर ले गए थे। कपूरथला पुलिस ने एडवोकेट पर दबाव बनाने के लिए उनके खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने का झूठा केस दर्ज कर लिया। उन्होंने मांग की कि एडवोकेट सुरिंदर पर दर्ज केस रद्द कर केस में अपहरण की धारा जोड़े और जल्द आरोपी पकड़े।
यहां डीबीए सीनियर उपप्रधान तेजिंदर सिंह धारीवाल, सचिव एसएस जौली, ज्वाइंट सेक्रटरी हर्ष भट्ठ, दर्शन सिंह दयाल, पूर्व प्रधान मनदीप सिंह सचदेवा, गुरदीप सिंह सचदेवा, मनजिंदर सिंह चौधरी, हरबंस लाल शर्मा, प्रितपाल सिंह, संजीव कंबोज, संदीप सन्नी, नरिंदर पाल सिंह रूपेवाल, बलतेज सिंह ढिल्लों, अशोक परूथी, राजबीर सिंह और संजीव शर्मा ने भी पुलिस की धक्केशाही पर रोष जताया।
साथी वकील पर दर्ज किया गया झूठा केस रद्द करने की मांग वकीलों ने की।