पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनआरआई की दुकानों के ताले तोड़ने पर दुकानदार समेत दो पर केस दर्ज

एनआरआई की दुकानों के ताले तोड़ने पर दुकानदार समेत दो पर केस दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर| लालबाजार में एनआरआई की दुकानों के ताले तोड़ने के मामले में थाना तीन पुलिस ने दुकानदार समेत दो लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान लाल बाजार के दुकानदार यशपाल अग्रवाल और बस्तियात के बलविंदर सिंह के रूप में हुई है। दोनों को आईपीसी की धारा 379 (चोरी), 447/448 (ट्रैस पास), 506 (धमकियां देना) और 427 (तोड़फोड़) के तहत नामजद किया गया है। पुलिस को दिए बयान में इंग्लैंड के रहने वाले एनआरआई महिंदर पाल ने बताया कि उनकी बाजार में दो दुकानें हैं। उन्होंने अपने जानकार बलविंदर सिंह को देखभाल के लिए पॉवर ऑफ अटार्नी दी थी।

बलविंदर ने इसका मिसयूज करते हुए अपनी प|ी बलवीर कौर के नाम करवा दी और बलवीर कौर ने यशपाल को बेच दी। इस मामले में अदालत में केस विचाराधीन है। सोमवार रात यशपाल और बलविंदर ने उनकी दुकानें के ताले तोड़े। वहां अलमारी से सामान चुराया और जान से मारने की धमकियां दी। एएसआई जगदीश कुमार का कहना है कि दोनों पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।