पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किरायेदार ने पुलिस अफसर पर लगाया सामान खुर्द बुर्द करने का आरोप

किरायेदार ने पुलिस अफसर पर लगाया सामान खुर्द-बुर्द करने का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालासंघियारोड पर पड़ते मोहल्ला ग्रीन एवेन्यू के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस अफसर पर सामान खुर्द बुर्द करने का आरोप लगाया है। उक्त व्यक्ति ने पुलिस कमिश्नर को भी शिकायत दी है। ग्रीन एवेन्यू के रहने वाले राज कुमार ने बताया कि वह किराए के मकान में रहते हैं। मकान मालिक के साथ कोर्ट में केस चल रहा है। उसी मकान में एक पुलिस अफसर किराए पर रहता है। मकान मालिक के कहने पर कई बार पुलिस अफसर ने उसके साथ झगड़ा भी किया। राज कुमार ने आरोप लगाया कि वह 18 नवंबर को परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर गए थे। जब 19 नवंबर को वापस आए, तो किरायेदार पुलिस अधिकारी ने उसका सामान खुर्द-बुर्द कर लिया है। इसे लेकर थाना भार्गव कैंप में शिकायत देने के बाद भी जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, तो उन्होंने डीसीपी नवीन सिंगला को शिकायत दी। इसकी जांच जब थाना भार्गव कैंप को सौंपी गई तो थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने यह कह दिया की उक्त इलाका उनके थाने में नहीं आता है। राज कुमार ने आरोप लगाया कि जब भी पुलिस अधिकारी या मकान मालिक उसके साथ विवाद करता था, तो पुलिस उसे पकड़ थाना भार्गव कैंप ले जाती थी।