पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हवालातियों से 18 ग्राम हैरोइन, 4 मोबाइल पकड़े

हवालातियों से 18 ग्राम हैरोइन, 4 मोबाइल पकड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला| मॉर्डनजेल की ओर से मंगलवार रात चलाई गई सर्च मुहिम के दौरान 4 हवालातियों से 18 ग्राम हेरोईन और 4 मोबाईल फोन काबू किए हैं। एसपी जेल परमजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने मंगलवार रात पुलिस पार्टी सहित विभिन्न बैरकों की चेकिंग की। हवालाती हैप्पी निवासी बड़ा गांव थाना गोराया जिस पर थाना गोराया में मुकद्दमा नंबर 172एनडीपीएस के तहत दर्ज है, की तालाशी ली गई तो उससे 18 ग्राम हैरोइन और एक फोन बरामद किया गया। वहीं डीएसपी अमरीक सिंह ने जेल में तलाशी अभियान के दौरान हवालाती सतनाम सिंह लाडी निवासी गांव भुल्लर बेट थाना ढिलवां, सन्नी पुत्र अजीत सिंह लुटेर खुर्द जिला जालंधर, अजय कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी कालीया कलोनी जालंधर से एक-एक मोबाईल बरामद किए गए।