चोरी में तीन को कैद
जालंधर| अदालतने चोरी के केस में संतोषी नगर के रहने वाले हरि ओम को नौ महीने, सुनील को सात महीने और गांव खेड़ा के अमरजीत को चार महीने कैद की सजा सुनाई है। यह आरोपी पुलिस ने एक साल पहले पकड़े थे। इनपर चोरी का केस दर्ज हुआ था। इसी तरह लूट करने के दोष में भार्गव कैंप के राकेश कुमार को सवा साल की कैद की सजा सुनाई गई।