350 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
जालंधर| थानाआठ की पुलिस ने 350 ग्राम चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। अजीत नगर के रहने वाले शिव पूजन और सोहन राम के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। एसएचओ नरेश कुमार जोशी ने बताया कि पुलिस पार्टी ने लम्मा पिंड चौक के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान दोनों को रोका गया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से चरस बरामद हो गई। वहीं थाना भार्गव कैंप पुलिस ने 50 ग्राम नशीले पाउडर के साथ एक तस्कर को काबू किया है। आरोपी की पहचान सुभाष नगर के रहने वाले अजय अटवाल के रूप में हुई है। पुलिस ने अजय को इलाके से उस समय काबू किया गया, जब वह इसे बेचने जा रहा था।