- Hindi News
- पंजाब गर्ल्स टीम और ओलंपियन मास्टर्स आज होंगे आमने सामने
पंजाब गर्ल्स टीम और ओलंपियन मास्टर्स आज होंगे आमने-सामने
11वेंआलइंडिया सरदार बलवंत सिंह कपूर मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट फार माता परकाश कौर कप में रविवार को दोपहर ढाई बजे पूर्व विजेता सरकारी माडल स्कूल जालंधर और सीआरजेड स्कूल सोनीपत के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। जबकि इससे पहले टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरी बार ओलंपियन इंटरनेशनल मास्टर इलेवन और पंजाब गर्ल्स हॉकी टीम के बीच शो मैच होगा। गर्ल्स टीम के सामने ओलंपियन और इंटरनेशनल प्लेयर के बीच प्रतिष्ठा फंसी हुई है।
ओलंपियन इंटरनेशनल मास्टर इलेवन टीम में ओलंपियन वरिंदर सिंह, एडीसीपी ट्रैफिक बलजीत सिंह ढिल्लों, एडीसीपी सिटी टू हरप्रीत सिंह मंढेर, तेजबीर सिंह, दलजीत सिंह, ओलंपियन संजीव कुमार, ओलंपियन बलजीत सिंह सैनी, रिपुदमन सिंह, राम शरन, सुरेश ठाकुर, संदीप सिंह और अवतार सिंह शामिल होंगे। तीसरे और चौथे स्थान के लिए मैच सुबह 10 बजे गुरमुख सिंह उत्तम सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल खडूर साहब और श्री गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ के बीच होगा। कमेटी सेक्रेटरी गुनदीप कपूर और ओलंपियन संजीव कुमार ने बताया कि फाइनल मुकाबले की विजेता टीम को 1.25 लाख रुपए और उपविजेता को 80 हजार रुपए दिए जाएंगे। बेस्ट गोलकीपर, फुलबैक, हाफ बैक, फारवर्ड, स्कोरर और प्लेयर आफ दि टूर्नामेंट भी चुने जाएंगे। सेमिफाइनल मुकाबले में मुख्य मेहमान ओलंपियन परगट सिंह विधायक जालंधर छावनी ने टीमों के साथ जान पहचान की। यहां टूर्नामेंट समिति के प्रधान हरभजन सिंह कपूर, मनमोहन सिंह कपूर, तीर्थ सिंह कपूर, गुरशरन सिंह कपूर, मनजीत सिंह कपूर, गुनदीप सिंह कपूर, हरदीप सिंह कपूर, ओलंपियन वरिंदर सिंह, ओलंपियन मुखबैन सिंह, ओलंपियन संजीव कुमार, ओलंपियन बलजीत सिंह सैनी, दलजीत सिंह कस्टम्स, रिपुदमन कुमार सिंह, सुरेश ठाकुर, राम शरण, सिमरन सिंह, अजिंदर पाल सिंह, जतिंदर सिंह बोबी, हॉकी कोच बलजीत कौर, सोनी, मलकीत सिंह, अनूप सिंह भी थे।
सुरजीत हाॅकी स्टेडियम में सुरजीत अकादमी जालंधर और स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में चलते मैच का दृश्य।