बस स्टैंड पर खामियों की रिपोर्ट बनी
बसस्टैंड मेंखामियों की रिपोर्ट रोडवेज जालंधर के जीएम हरजिंदर सिंह मिन्हास को दी गई है। सुपरवाइजर रणजीत सिंह ने बताया कि बीओटी के आधार पर बनाए गए जालंधर बस स्टैंड के रख रखाव की जिम्मेवारी एमएसके प्रोजेक्ट के पास है। 21 जनवरी 2015 को चार्ज पंजाब रोडवेज के पास आना है। इस संबंधी बस स्टैंड की खामियों की एक रिपोर्ट बनाई गई है ताकि उसे 21 जनवरी से पहले दूर करवा लिए जाए।