- Hindi News
- ट्रक मालिकों के साथ खड़ी हुई भाजपा ट्रांसपोर्ट सैल की टीम
ट्रक मालिकों के साथ खड़ी हुई भाजपा ट्रांसपोर्ट सैल की टीम
होशियारपुरमेंट्रक ऑपरेटरों के साथ हो रही धक्केशाही के खिलाफ भाजपा उतर आई है। भाजपा ट्रांसपोर्ट सैल के प्रदेश संयोजक अमरजीत सिंह अमरी सह संयोजक विष्णु जोशी ने आरोप लगाया कि जिला परिवहन अधिकारी अपने टीम के साथ ट्रक ड्राइवरों को परेशान करते हैं। अधिकारी अपने गनमैनों के साथ ट्रक मालिकों से अवैध वसूली कर रहे हैं। विरोध करने पर आर्थिक तौर पर प्रताड़ित करते हैं। मामले की शिकायत परिवहन विभाग के सचिव अनुराग अग्रवाल और पंजाब के परिवहन आयुक्त अश्विनी शर्मा से की गई है। इसके साथ ही पूरा मामला विजिलेंस ब्यूरो के प्रमुख सुरेश अरोड़ा को बताया गया है। साथ ही मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल और ट्रांसपोर्ट मंत्री अजीत सिंह कोहाड़ को भी शिकायत भेजी गई है। यहां रजिंदर शर्मा, रमेश प्रभाकर, जसविंदर सिंह, गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रधान जगजीत सिंह कंबोज भी थे। उन्होंने कहा कि अगर जल्द सरकार ने कुछ नहीं किया तो वह लोग सड़क पर उतरेंगे।