पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चट्ठा फुटबाल टूर्नामेंट सेमिफाइनल मुकाबले आज

चट्ठा फुटबाल टूर्नामेंट सेमिफाइनल मुकाबले आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | सूर्याएन्क्लेव में चल रहे पहले जगजीत सिंह चट्ठा फुटबाल टूर्नामेंट के दूसरे दिन आठ मैच खेले गए। इसमें रविवार को चौगिट्टी और पीएसईबी कालोनी के बीच पहला सेमीफाइनल और दूसरा सेमीफाइनल कोट रामदास बनाम लद्देवाली के बीच खेला जाएगा। लीग के तहत पहला मैच नूरपुर और पीएसईबी कालोनी के बीच खेला गया। इसमें पीएसईबी कालोनी की टीम ने 1-0 से मैच जीत लिया। दूसरा मैच कोट रामदास और पौडे समराय के बीच हुआ।

मैच का रिजल्ट पेनल्टी शूटआउट से निकला। इसमें कोटरामदास की टीम ने 5-4 से जीत हासिल किया। तीसरा मैच दौलतपुर बनाम लद्देवाली के बीच मैच हुआ। इसमें पेनल्टी स्ट्रोक से लद्देवाली की टीम 5-1 से जीता। चौथा मैच चौगिट्टी बनाम ढंडेया के बीच हुआ। चौगिट्टी ने मैच 1-0 से जीत लिया। पांचवां मैच हजारा बनाम गढ़ा की टीम के बीच हुआ। हजारा ने 3-1 से जीत लिया। छठा मैच बोलीना बनाम चौरा के बीच हुआ। बोलीना ने 1-0 से मैच जीत लिया। सातवां मैच लालकुर्ती बनाम धीना के बीच हुआ। धीना ने मैच 3-1 से जीता। आठवां मैच रंधावा मसंदा बनाम धीना के बीच हुआ। धीना ने मैच 4-3 से जीत लिया। यहां पार्षद मनजिंदर सिंह चट्ठा, भाजपा किसान मोर्चा के जिला प्रधान हरजीत सिंह चट्ठा, रछपाल सिंह, जगदीश सैनी, परमजीत सिंह, मुनीश अग्रवाल भी थे।

चौगिट्टी बनाम पीएसईबी कालोनी और कोट रामदास बनाम लद्देवाली के बीच होंगे मैच