अचानक क्रेन चलने से बीच में फंसा मजदूर
जालंधर| फोकलप्वाइंट में पाइप फिटिंग की फैक्ट्री में काम करते समय अचानक क्रेन के चलने से 45 साल का व्यक्ति मशीन के बीच में फंस गया। इससे उसका कूल्हा टूट गया। इस पर व्यक्ति को सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है। राओवाली के रहने वाले कमल ने बताया कि वह फोकल प्वाइंट में पाइप फिटिंग की फैक्ट्री में काम करते हैं। सुबह वह फैक्ट्री की दूसरी मंजिल पर मशीन से सामान को उतार रहे था तभी किसी ने सामान को धकेलने वाली क्रेन को चला दिया। वह क्रेन और दीवार के बीच में फंस गया। चिल्लाने पर मजदूरों ने क्रेन को बंद करके उसे बाहर निकाला।