- Hindi News
- पैसों के लेनदेन को लेकर मारपीट और तोड़फोड़
पैसों के लेनदेन को लेकर मारपीट और तोड़फोड़
जालंधर| बस्तीशेख में पैसों के लेनदेन को लेकर शेखां बाजार के दुकानदार ने दंपति को पीट घर में की तोड़फोड़। दंपति को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बस्ती शेख के रहने वाले ऑटो चालक विनोद कटारिया ने आरोप लगाया कि उनका बेटा गौरव एक साल पहले शेखां बाजार में जूतों की दुकान पर काम करता था। उनके बेटे ने दुकान मालिक से 50 हजार रुपए उधार लिए थे। वह 40 हजार रुपए वापस भी कर चुका है। विनोद ने कहा कि देर रात दुकान मालिक ने आकर पैसे लेने को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। उन्होंने दुकानदार को कहा भी अभी पैसे नहीं है कुछ दिनों में पैसे लौटा देंगे। तभी दुकानदार और उसके तीन साथियों ने विनोद के सिर में राॅड मार दी। बचाने आई प|ी वीना को हमलावरों ने सीढिय़ों से घसीटकर पीटा। घर में भी तोडफ़ोड़ की।