- Hindi News
- फड़ियां शिफ्ट करने को प्रशासन से मदद मांगी
फड़ियां शिफ्ट करने को प्रशासन से मदद मांगी
जालंधर| मार्केटकमेटी सब्जी मंडी की फड़ियों को शिफ्ट करने के लिए डिप्टी कमिश्नर केके यादव से मिल कर सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग करेगी। मार्केट कमेटी के सेक्रेटरी रूपिंदर सिंह मिन्हास ने कहा की फड़ियां शिफ्ट करने का कार्य प्रशासन के सहयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया की 364 फड़ी वालों को फ्रूट मंडी से पहले खाली पड़ी जगह पर शिफ्ट करने के लिए निशानदेही करके ड्रा निकाले जा चुके हैं। प्रशासन के सहयोग से उन्हें शिफ्ट किया जाना है। फड़ी वाले दूसरी जगह पर शिफ्ट नहीं होना चाहते हैं। आढ़ती भी उन्हें शिफ्ट करने का विरोध कर रहे हैं।