पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बंद गली में गेट निकालने को लेकर झगड़ा

बंद गली में गेट निकालने को लेकर झगड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर| बस्तीदानिशमंदा के लसूड़ी मोहल्ले में बंद गली में गेट निकालने को लेकर मकान मालिक का मोहल्ले के लोगों को साथ झगड़ा हो गया। थाना पांच की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया। लसूड़ी मोहल्ले के रहने वाले बिहारी लाल, सुनील, गुल्लू और बलविंदर ने बताया कि 15 साल पहले जब उनकी कालोनी बनी थी तो कालोनाइज़र ने सभी गलियों के बंद किया था। कुछ समय बंद गली से आखिर कोने पर दूसरी गली में एक व्यक्ति ने नया प्लाट खरीदा। उन्होंने कहा कि शनिवार को उक्त व्यक्ति बंद गली की दीवार को तोड़ पिछली तरफ गेट निकाल रहा था। लोगों ने जब एतराज जताया तो मकान मालिक ने गाली गलौज करनी शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर पुलिस ने आकर मामला शांत करवाया।