पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिमाचल में बर्फ, पंजाब में बािरश से बढ़ी ठंड

हिमाचल में बर्फ, पंजाब में बािरश से बढ़ी ठंड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. शिमला/जालंधर/लुधियाना/बठिंडा

िशमला,कुफरी,कुल्लू, किन्नौर अौर चंबा आदि में शनिवार को सीजन का पहला स्नोफॉल हुआ। कुफरी पूरी तरह से बर्फ से ढक गई है। नारकंडा और चौपाल सहित कई इलाकों में यातायात सेवाएं प्रभािवत हुई हैं। िपछले साल कुफरी में 22 िदसंबर को स्नोफाॅल हुआ था। इस बार 9 िदन पहले ही स्नोफॉल से जहां होटलियर्स खुश हैं, वहीं टूरिस्ट भी उत्सािहत हैं। रोहतांग में डेढ़ फुट स्नोफॉल हुआ है। वहीं, जालंधर, लुधियाना, बठिंडा समेत पंजाब के कई इलाकों में शनिवार को बारिश से ठंड बढ़ गई है। जालंधर, लुिधयाना में दिनभर बारिश होती रही िजससे तापमान में िगरावट आई है।

चंडीगढ़. एयरपोर्ट पर पुअर विजिबिलिटी के कारण चार फ्लाइट कैंिसल हो गईं। वहीं, कई ट्रे्नें भी प्रभािवत हुई हैं।

िशमला पहुंचे लोग

वीकएंडपर मौसम बदलते ही पंजाब के कई शहरों से लोग शिमला की ओर निकल गए। पिंजौर स्थित हिमालय एक्सप्रेस टोल प्लाजा के एजीएम रिटायर्ड कर्नल जेएस संधू ने बताया कि शनिवार को करीब 15 हजार फोर व्हीलर शिमला की ओर गए।

फसल को फायदा

बारिशका गेहूं और सब्जियों को फायदा होगा। इस समय फसलों और सब्जियों को पानी की जरूरत होती है। बारिश होने से इनकी पैदावार में बढ़ेगी। फसलों और सब्जियों के पत्ते भी साफ हो जाते हैं। बाद में धूप निकलने पर वे खिलकर बढ़ेंगे।

स्नोफॉल के कारण रोहतांग दर्रा गाड़ियों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद हो गया है। स्नोफॉल से जलोड़ी दर्रा भी बंद हो गया है। दिनभर स्नोफाॅल और निचली पहाड़ी इलाकों में बारिश से पूरा हिमाचल कड़ाके की ठंड की चपेट में गया है। शिमला का तापमान 3.2 डिग्री जबकि मनाली का 1.6 डिग्री न्यूनतम रिकाॅर्ड किया गया। कल्पा का न्यूनतम तापमान -0.2 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक राज्य में भारी स्नोफाॅल की संभावना जताई हे।

आगे क्या?

आजभी बारिश के हैं आसार

मौसमकेंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर डाॅ. सुरिंदरपाल ने रविवार को भी बारिश होने की संभावना जताई है। उनका कहना है कि सोमवार तक मौसम साफ होगा। मंगलवार सुबह से धुंध छाने की आशंका है। 20 दिसंबर के बाद करीब 50 दिन तक धूप नहीं खिलेगी। इस दौरान बादल छाए रहेंगे। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पूरी तरह से सक्रिय रहेगा। हल्की बूंदाबादी की भी संभावना बनेगी। इस दौरान तापमान में गिरावट होगी। इससे ठंड अौर बढ़ेेग