पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंजाब रतन जेस्सी सिंह का अमेरिका में अंतिम संस्कार आज

पंजाब रतन जेस्सी सिंह का अमेरिका में अंतिम संस्कार आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर. अमेरिकामें बिजनेसमैन जेस्सी सिंह (56) का 8 दिसंबर को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में हार्ट अटैक से निधन हो गया। पंजाब सरकार की ओर से पंजाब रतन से नवाजे गए जेस्सी अपने बेटे गैरी सिंह के साथ इंडोनेशिया में बिजनेस टूर पर गए थे। उनका अंतिम संस्कार 14 दिसंबर को कैलिफोर्निया में किया जाएगा। उनका जन्म 24 अगस्त 1958 में गुरदासपुर में हुआ था। जेस्सी सिंह ने एग्रीक्लचर यूनिवर्सिटी लुधियाना से ग्रेजुएशन की। 29 अक्टूबर 1984 को उनकी शादी कैलिफोर्निया की सुरिंदर कौर के साथ हुई। शादी के बाद वह अमेरिका में जा बसे और वहां पर अपना बीजेएस इलैक्ट्रानिक्स के नाम पर बिजनैस स्थापित कर कामयाबी की बुलंदियों को छूआ। वह अपने पीछे प|ी सुरिंदर कौर, बेटे सन्नी सिंह, गैरी सिंह, शैली कौर को छोड़ गए हैं।