पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विदेश जाने का लालच देकर हो रहा है धर्मांतरण: जैन

विदेश जाने का लालच देकर हो रहा है धर्मांतरण: जैन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंदूसोया हुआ है। जब वह जाग गया तो धर्मांतरण नहीं होगा। अगर पहले ही वह जागा होता तो भारत-पाक का विभाजन नहीं होता। करोड़ों हिंदू बेघर नहीं होते और ही कश्मीर का मुद्दा उठता। देश में 99 फीसदी इसाई 95 फीसदी मुसलमान ऐसे ही जिनके पूर्वज हिंदू थे। उनको विदेशी पैसे के लालच में या धोखे से ही धर्मांतरित किया गया था। क्योंकि पंजाब में तो कल्चर भी विदेश जाने का है। इसलिए हिंदुओं को विदेश भेजने, नौकरी दिलाने और शादी करवाने जैसे झांसों से ठग कर धर्मांतरण करवाया जा रहा है। आजादी के बाद भी इन सैक्युलरवादियों के कारण इनकी हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि गुरुओं कि धरती पंजाब में भी अपने पैर पसारने लगे। कुछ इस तरह विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री डा. सुरेंद्र जैन ने परिषद और संगठनों के कार्यकर्ताओं में जोश भरा कि इस जागरूकता के अभियान को तब तक चलाएं, जब तक एक भी हिंदू घर वापसी से बचा हुआ है। वह विहिप के 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्णजयंती महोत्सव की तैयारियों को लेकर किशनपुरा श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर में रखी राज्य स्तरीय बैठक में आए हुए थे। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण सभी देश भक्तों के लिए चुनौती है, अवैध रूप से धर्मांतरित हुए अपने भाई बहनों और उनकी संतानों को अपने गर में वापस लाना हम सब का कर्तव्य है। तभी हम भारत का एक और विभाजन रोक सकते हैं। यह भारत का दुर्भाग्य है कि भारत के कथित सैक्युलरवादी हिंदुओं सिखों के अवैध धर्मांतरण पर चुप रहते हैं परंतु जब भी कुछ भूले-भटके वापिस घर आते हैं शोर मचाया जाता है। इसलिए विहिप संसद में अवैध धर्मांतरण के विरोध में एक बिल लाने का आवाहन करती है, ताकि धर्मांतरण रोकने का एक मजबूत कानून बने। अब हिंदू का धर्मांतरण कम हुआ है बस मुट्ठीभर चावल, विदेशों में नौकरी, शादी की वजह से ही अपना इमान बेच रहे हैं। परिषद उन तक पहुंच कर उन्हें भी जागरूक कर धर्मांतरण के महापाप कीचड़ से बाहर निकालेगी। यहां पूर्व स्वास्थ्य मंत्री लक्ष्मीकांता चावला, स्वर्ण जयंती महोत्सव समिति पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अरुण खन्ना, विजय धीर, हरद्वारी लाल, योगेश धीर, संजीव शर्मा, संजीव पराशर और पत्रकार इरविन खन्ना मौजूद थे।

पंजाब में नशा बहुत है, मिलजुल कर रोकना होगा : पाकिस्तान में नकली दवाएं, नकली करंसी और नशा ही पैदा होता है। पंजाब सीमावर्ती क्षेत्र है इसलिए यहां इनका अधिक प्रभाव रहता