स्टूडेंट्स को दी 6 लाख की स्कॉलरशिप
मानव सहयोग सोसायटी ने 41वें एनुअल फंक्शन में 82 बच्चों को छह लाख की स्कॉलरशिप दी। चार लाख रुपए की स्कॉलरशिप शहर के अलग-अलग कॉलेजों से चुने गए बच्चों को दी गई और दो लाख की फाइनेंशियल असिस्टेंस प्रोफेशनल कॉलेजों के लिए घोषित की गई। समारोह में एडीसी कुमार अमित चीफ गेस्ट थे। पंजाब नेशनल बैंक के डीजीएम डॉ. राजेश यदुवंशी और अमृत ज्यूलर्स के संजय जैन गेस्ट ऑफ ऑनर थे।
सेक्रेटरी विनेश जैन ने बताया कि चार डिस्पेंसरियां लाडोवाली रोड, कोट किशन चंद, बस्ती शेख, दीप नगर कैंट के अलावा एक मोबाइल डिस्पेंसरी गांव-गांव जाकर लोगों को स्वास्थ्य लाभ दे रही है। कोट किशन चंद डिस्पेंसरी में अल्ट्रा साउंड स्कैन फैसिलिटी भी दी गई। यहां कम रेट में स्कैन किए जाते हैं। लाडोवाली रोड पर साक्षरता स्कूल चलाया जा रहा है। इसमें गरीब बच्चों के साथ-साथ प्रौढ़ शिक्षा का भी प्रबंध है। इसमें 150 स्टूडेंट्स एजुकेशन ले रहे है। सीबीएसई स्कूल मानव सहयोग स्कूल शाहपुर, प्रतापपुरा और नकोदर रोड पर चलाया जा रहा है।
इसके बाद कार्यक्रम में मानव सहयोग स्कूल के बच्चों ने सभी बड़ों का आदर करने का संदेश देते हुए कोरियोग्राफी पेश की। मेंबर विमल जैन ने बताया कि सोसायटी केवल 1500 रुपए से शुरू हुई थी, लेकिन अब दो करोड़ रुपए तक पहुंच गई है। हमारे देश का भविष्य बच्चों और उनकी एजुकेशन पर डिपेंड करता है। ऐसे ही अगर कुछ और एनजीओ बन जाए तो देश का भविष्य उज्ज्वल हो जाएगा। उन्होंने संस्थापक सदस्य एडवोकेट केएल जैन को श्रद्धांजलि दी। चीफ गेस्ट कुमार अमित ने कहा कि एजुकेशन हर बच्चे के लिए बहुत जरूरी है। यहां सोसायटी के प्रधान एसके शर्मा, उपप्रधान सुषमा चोपड़ा, रमेश सेवक, आलोक सोंधी भी मौजूद रहे।
इनको मिली स्कॉलरशिप :
केएमवी से : गुरकिरन, सुनैना, रुपाली शर्मा, प्रियंका, रिंपल, नवनीत कौर, इंदरजीत कौर, प्रीत पॉल, किरन, जसबीर कौर, सुखदीप कौर।
लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वुमन : नवजोत कौर, प्रभजोत कौर, मनजोत कौर, सुप्रिया राय, अनिता कुमारी, पवनदीप कौर, बशमीत कौर दुग्गल, पल्लवी, कीर्ति बजाज, हरमनजोत कौर।
बीडी आर्य : प्रिया, नवनीत कौर, पूजा, एकता, नवजोत कौर, प्रिया, जसप्रीत कौर, शरणप्रीत कौर
डीएवी कॉलेज : अजय कुमार, आशीष शर्मा, कामिनी छाबड़ा, स्माइली, रमनदीप कौर, अरुण कुमार, श्रुति अरोड़ा, शुभम अरोड़ा।
लायलपुर खालसा कॉलेज कोएड : प