पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आनंदपुर साहिब से लौट रहा इंडिका सवार परिवार हादसाग्रस्त, बचे

आनंदपुर साहिब से लौट रहा इंडिका सवार परिवार हादसाग्रस्त, बचे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फगवाड़ा रोड पर रात पलटे ट्रॉले के कारण 15 घंटे रहा ट्रेफिक प्रभावित

जालंधर | फगवाड़ाहाइवे पर ट्रॉला चालक की आंखों में दूसरी गाड़ी की रोशनी पड़ने से ट्रॉला पलट गया। शनिवार रात 11 बजे ट्राले को रविवार दोपहर दो बजे तीन क्रेनों की मदद से उठाया गया, जिससे काफी समय तक ट्रेफिक जाम रहा। शनिवार रात को 11 बजे लुधियाना से जालंधर लोहे का सामान उठाने रहे ट्रॉला मालिक जतिंदर सिंह ने बताया कि उनकी आंखों में कैंट स्टेशन के सामने किसी दूसरी गाड़ी की रोशनी पड़ गई। जिससे उनको आगे दिखाई देने से ट्रॉला सड़क से नीचे उतर गया। जिससे ट्रॉला सड़क के एक तरफ ओर ट्राले में लोड कंटेनर दूसरी तरफ पलट गया। जिसके बाद जख्मी ट्रॉला चालक को जोहल भर्ती करवाया गया। वहीं रात 11 बजे पलटे ट्राले को उठाने के लिए क्रेनों को मंगवाया गया। लेकिन एक क्रेन से ट्रॉला और कंटेनर नहीं उठाया, तो तीन क्रेनों की मदद से दोपहर 2 बजे के करीब ट्राले और कंटेनर को उठाया गया। लेकिन इतनी देर तक फगवाड़ा रोड पर ट्रॉला और कंटेनर पलटे रहने से घंटों लंबा जाम लगा रहा। वहीं कैंट थाने के एएसआई जसवंत सिंह ने कहा कि ट्रॉला मालिक जतिंदर सिंह ने कोई भी कार्रवाई नहीं करवाई।

जालंधर | आनंदपुरसाहिब से परिवार समेत माथा टेककर लौट रहे इंडिका कार चालक हादसे का शिकार हो गया। संधू चट्ठे के रहने वाले किसान रामपाल सिंह ने बताया कि वह इंडिका से घर लौट रहा था, की माडल हाउस के पास सामने से कोई कार चालक हाई बीम ऑन करके सामने से रहा था। रोशनी ज्यादा थी इस कारण वह अपनी कार का संतुलन नहीं बना पाए। कार डिवाइडर से होते हुए पलटी और सामने खंभे से जा टकराई। हालांकि सवारों को ज्यादा चोटें नहीं आई हैं लेकिन कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। राहगीरों ने उन्हें गाड़ी से बाहर निकाला। रामपाल ने पुलिस में शिकायत नहीं दी है।

हाई बीम लाइट के कारण दो हादसे