पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुक्तसर से आकर लूटपाट करने वाले गिरोह के 3 मेंबर गिरफ्तार

मुक्तसर से आकर लूटपाट करने वाले गिरोह के 3 मेंबर गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुक्तसरसेआकर फोकल प्वाइंट में लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन लोगों को चौकी फोकल प्वाइंट की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से एयरगन, बेसबैट और पर्स बरामद किया गया है। आरोपियों की पहचान मुक्तसर के हरजीत सिंह जीता, गुरसेवक सिंह और विक्की के रूप में हुई है। तीनों पर केस दर्ज हुआ है। चौकी इंचार्ज सेवा सिंह ने बताया कि दो दिन पहले ट्रांसपोर्ट नगर के रहने वाले नीटू से इस गिरोह ने पर्स लूटा था। नीटू ने बताया था कि उसे एयरगन दिखाकर लुटेरों ने लूटपाट की थी। वारदात के बाद से उन्होंने इलाके में निगरानी रखनी शुरू कर दी थी। रविवार को ये तीनों बेअंत नगर पार्क में लूट की योजना बना रहे थे। पुलिस पार्टी ने छापेमारी करके तीनों को दबोच लिया। इंचार्ज ने बताया कि इन तीनों के खिलाफ मुक्तसर में झगड़ों के कई केस दर्ज हैं। वह मुक्तसर से वारदात करने के लिए जालंधर आते थे। वह रविवार को एक ट्रक से लिफ्ट लेकर जालंधर पहुंचे थे।