पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देश बदल रहा है, मेंबर बनकर सहयोगी बनें कमल शर्मा

देश बदल रहा है, मेंबर बनकर सहयोगी बनें - कमल शर्मा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयजनतापार्टी के सदस्यता अभियान के तहत रविवार को प्रदेश प्रधान कमल शर्मा शहर में रहे। वह इस अभियान के तहत विभिन्न इलाकों में गए और वहां लोगों को भाजपा के साथ जोड़ा। उन्होंने कहा कि देश में बदलाव शुरू हो चुका है और लोगों को इस बदलाव का हिस्सा बनने के लिए सरकार के साथ जुड़ना चाहिए। इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोग भाजपा के मेंबरशिप अभियान में शामिल हों और खुद को भाजपा का सदस्य बनाएं। वह मकसूदां और माडल हाउस भी गए।

भाजपा मंडल-1 के प्रधान सुरिंदर सेठ के मुताबिक 12 जगह मेंबरशिप अभियान चलाया गया। मकसूदां चौक और शीतल नगर में 2 कैंप उमेश बतरा की अध्यक्षता में लगाए गए। सुरिंदर सेठ और उमेश बतरा ने बताया की लोगों ने इस अभियान में बड़- चढ़ के सहयोग दिया है। सदस्‍यता अभियान के कैंप में ख़ास तौर से पंजाब प्रधान कमल शर्मा, पंजाब सदस्यता अभियान इंचार्ज सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन विनोद शर्मा, सीपीएस कृष्ण देव भंडारी, जिला प्रधान सुभाष सूद, महामंत्री रमन पब्बी, महामंत्री राकेश विज, पार्षद पति जितेंदर जींद, इंचार्ज अश्वनी धवन, शीतल नगर प्रधान बलवीर, यशपाल गुप्ता, सुंदर गिल, दलजीत नागरा और लव सहोता भी मौजूद थे। अड्‌डा बस्ती शेख जालंधर वेस्ट में भाजपा सदस्यता अभियान के चलते कैंप लगाया गया। दो सौ लोगों को मेंबर बनाया गया। कैंप की अध्यक्षता जिला सचिव एडवोकेट राज कुमार भल्ला कर रहे थे। प्रदेश प्रधान कमल शर्मा भी खास तौर पर पहुंचे। उनके साथ विनोद शर्मा, बलदेव राज चौहान, सुभाष भगत, मंडल अध्यक्ष गुरमीत चौहान, कुलजीत हैपी, रोजी अरोड़ा, जोगिंदर सिंह विर्क, सुनील जुल्का, राज कुमार भगत, अनूप जयरथ भी मौजूद थे।

वर्करों के साथ बैठे कमल शर्मा