- Hindi News
- वीर किसानों का पंजाब आज नशे के लिए जाना जाता है: वरुण गांधी
वीर किसानों का पंजाब आज नशे के लिए जाना जाता है: वरुण गांधी
पहलेवीर जवानोंऔर किसानों के लिए मशहूर पंजाब आज नशे के लिए जाना जाता है। रविवार को डेविएट में एक कार्यक्रम में वरुण गांधी बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि आतंकवाद के बाद यह सबसे घातक समस्या है जिससे पंजाब को पार पाना है। भारत की डोर अब सही हाथों में है और देश सही दिशा में जा रहा है। देश की एक चौथाई जनसंख्या आज भी एक वक्त का खाना ही जुटा पाती है। उन्हें गरीबी से उबारना है। इसके लिए सबसे जरूरी है अपने मन में गरीबों के लिए दया और सहायता का भाव रखें। एक बार सुलतानपुर में एक लड़का मेरे पास अपने पिता के साथ आया और बोला कि मेरे बीमार पिता को मृत घोषित कर दो। अब उनकी दवा के लिए पैसे नहीं बचे हैं। उनका बीमा ही बचा है जिसके मिलने पर ही इलाज करवाया जा सकता है। ऐसे लोगों को गरीबी से बाहर लेकर आने की जिम्मेदारी हम सब की है। बच्चों से रूबरू होते हुए बोले जितने बड़े सपने देखोगे उतने बड़े बनोगे। मेहनत करके कोई भी किसी भी पद तक पहुंच सकता है। जब कोई अपने लिए काम करता है तो उसे पद मिलता है। लेकिन जब वह दूसरों के लिए काम करता है तो उसे कद मिलता है”।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, पंजाब केबिनेट मंत्री अनिल जोशी, सीपीएस केडी भंडारी, पत्रकार विजय चोपड़ा, पूर्व मंत्री बलदेव चावला, पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद, दीवान अमित अरोड़ा, अशोक ग्रोवर प्रिंस, विरेंदर शर्मा, अविनाश कपूर, तरसेम कुमार, करण गुप्ता, सतनाम सिंह, मिंटा कोछड़ और कमल चतरथ मौजूद रहे।
स्टेज की तरफ जाते वरुण गांधी।