- Hindi News
- अटल दिवस पर नशामुक्त पंजाब के लिए लेंगे संकल्प
अटल दिवस पर नशामुक्त पंजाब के लिए लेंगे संकल्प
भाजपाकल्चरलसैल की मीटिंग इतवार को माडल हाउस में हुई। कल्चरल सेल के प्रदेश प्रधान किशन लाल शर्मा भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर 25 दिसंबर को अटल दिवस पर नशामुक्त पंजाब का नारा दिया गया है। इस दिन नशामुक्त पंजाब संकल्प की शुरूआत की जाएगी। लोगों को नशे से दूर रहने के लिए संकल्प दिलाया जाएगा। राज्य स्तरीय समारोह 25 दिसंबर को गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू की मेन मार्केट के पास सुबह 11 बजे मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश स्तर के नेता भाग लेंगे। मीटिंग अजमेर सिंह बादल की अध्यक्षता में हुई। वहां सागर भगत, डॉ. जसजीत सिंह, दलीप मरगई, राज कुमार, राहुल भगत, सतपाल, सोहन लाल, गुरचरण जीत, सोनू, गौरव, सरवण, किशन लाल, अशोक कुमार, सुनील अरोड़ा, ओम प्रकाश, प्रिंस और विजय कुमार भी मौजूद थे।
नशा मुक्ति का संकल्प लेते सैल सदस्य।