- Hindi News
- धोखे से चाचा ने अपने नाम करवा ली थी जमीन, हुआ गिरफ्तार
धोखे से चाचा ने अपने नाम करवा ली थी जमीन, हुआ गिरफ्तार
जालंधर |न्यू गोबिंदनगर के रहने वाले व्यक्ति ने अपने चाचा पर धोखे से जमीन अपने नाम करवाने का पर थाना आठ में शिकायत दी थी। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चाचा पर 420 का पर्चा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। न्यू गोबिंद नगर के मुनीश पुत्र जगदीश ने बताया कि 1986 को उसके दादा राम प्रकाश ने इलाके में ही पांच मरले जमीन ली थी। 1989 को दादा ने मौत से पहले जमीन पिता जगदीश के नाम करवा दी थी। मुनीश ने कहा कि उसके पिता की 1990 को मौत हो गई। मुनीश ने आरोप लगाया कि उसके चाचा राजिंदर कुमार ने जमीन मालिक को दादा और पिता की मौत को सर्टिफिकेट दे कहा, कि वह दोनों मर गए है, और उनका कोई वारिस भी नहीं है।