- Hindi News
- स्क्रैप कारोबारी के घर घुसे चोरों से मिला मोबाइल बाहरी राज्य का
स्क्रैप कारोबारी के घर घुसे चोरों से मिला मोबाइल बाहरी राज्य का
जालंधर | मिट्ठापुरसे सटे एकता विहार में शुक्रवार रात स्क्रैप कारोबारी के घर में चोरी की नीयत से घुसे चोरों के मोबाइल से पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। जांच में जुटी टीम ने डायल्ड नंबर के अलावा नंबर की सारी डिटेल निकलवा ली है। सिम बाहरी राज्य के व्यक्ति के नाम-पते पर ही जारी हुआ है और उससे शुक्रवार रात कई लोगों को फोन किए गए हैं। वारदात में एकता विहार के किसी बाहरी राज्यों के लोगों का हाथ होने की आशंका है। पता चला है कि पुलिस चोरों के करीब पहुंच गई है। जल्द ही इसका खुलासा हो सकता है। एसीपी मॉडल टाउन बलविंदर इकबाल सिंह काहलों का कहना है कि अभी जांच चल रही है।