- Hindi News
- परिवार की फोटो शेयर करने से रोका तो हमला कर दिया
परिवार की फोटो शेयर करने से रोका तो हमला कर दिया
जालंधर | रसीलानगर की स्पोर्ट्स फैक्ट्री में मामूली बात के पीछे एक युवक ने दूसरे पर कटर से हमला कर दिया। जख्मी युवक बस्ती दानिशमंदा के वाल्मीकि मोहल्ले के रहने वाले अंकुश उर्फ मनी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंकुश ने बताया कि फैक्ट्री में काम करते वक्त उसके दोस्त विक्की ने उससे मोबाइल ले लिया। इस दौरान उसने देखा कि विक्की उनके परिवार की निजी फोटो अपने मोबाइल पर शेयर कर रहा है। उन्होंने उसे रोका तो विक्की ने पास में पड़े कटर से वार कर जख्मी कर दिया। फैक्ट्री वर्करों ने विक्की को पकड़ थाना पांच पुलिस के हवाले कर दिया। अंकुश के शरीर पर हमले से सात जगह कट लगे हैं।