- Hindi News
- देवी तालाब मंदिर के बाहर बेटे संग जा रही महिला से पर्स झपटा
देवी तालाब मंदिर के बाहर बेटे संग जा रही महिला से पर्स झपटा
जालंधर | श्रीदेवी तालाब मंदिर के बाहर रविवार दोपहर रिक्शा पर बेटे संग जा रही महिला से बाइक सवार लुटेरे पर्स झपट ले गए। लुटेरों ने इतनी तेजी से पर्स छीना कि महिला गिरते-गिरते बची। वारदात के बाद भाग रहे लुटेरों ने पहले साइकिल और फिर बाइक को टक्कर मारी। बाइक चालक ने पीछा भी किया, मगर वह हाथ नहीं सके। शहीद बाबा दीप सिंह नगर के रहने वाले लखवीर सिंह ने बताया कि वह दुबई की एक कंपनी में एल्युमीनियम फिटर हैं। वह इन दिनों यहां आए हुए थे। रविवार को उनके बेटे करणवीर के दोस्त की वर्कशॉप चौक स्थित जल विलास पैलेस में शादी थे। वह बेटे और प|ी राजविंदर कौर को सुबह कार से पैलेस छोड़ आए थे। दोपहर करीब तीन बजे वह रिक्शा से प|ी और बेटा घर लौट रहे थे। देवी तालाब मंदिर के बाहर बाइक पर आए लुटेरे प|ी से पर्स छीन ले गए। भागते समय लुटेरों ने एक साइकिल और फिर बाइक को टक्कर मारी। पर्स में पांच हजार रुपए, दो सूट अन्य सामान था।