ओलिंपियन ने 5-3 से जीता मैच
11वें ऑल इंडिया सरदार बलवंत कपूर मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में ओलिंपियन इंटरनेशनल मास्टर टीम और पंजाब गर्ल्स टीम में हुआ शो मैच
बेस्ट प्लेयर फ्रंट
बेस्ट गोलकीपर
बेस्ट प्लेयर फुलबैक
अदित्या यादव
दिलप्रीत सिंह
विक्रम
अमनप्रीत सिंह
जानप्रीत सिंह
जीत के बाद जालंधर टीम के सदस्य जश्न में डूबे नजर आए।
फाइनल मैच शुरू होने से पहले रंगारंग कार्यक्रम करवाया गया।
जालंधर स्कूल और सीआरजेड स्कूल सोनीपत में खेले गए 11वें ऑल इंडिया सरदार बलवंत कपूर मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट फार माता परकाश कौर कप के फाइनल मुकाबले में पूरी तरह जालंधर टीम हावी रही। विजेता को सवा लाख रुपए इनाम मिला।
जालंधर| दोपहरबारह बजे ओलिंपियन इंटरनेशनल मास्टर टीम और पंजाब गर्ल्स टीम के बीच शो मैच खेला गया। इसमें ओलिंपियन इंटरनेशनल मास्टर टीम ने 5-3 के अंतर से जीत हासिल की। फर्स्ट हाफ तक तो ओलिंपियन पूरी ऊर्जा के साथ खेलते रहे, लेकिन सेकेंड हाफ में पहुंचते-पहुंचते ढीले पड़ गए। फर्स्ट हाफ तक ओलिंपियन की टीम 4-0 से आगे चल रही थी। सेकेंड हाफ में पंजाब गर्ल्स ने तीन लगातार गोल किए। ओलिंपियन ने एक गोल किया। ओलिंपियन की ओर से राम शरन, बलजीत सिंह ढिल्लों और बलजीत सिंह सैनी ने एक-एक गोल किया, जबकि इंटरनेशनल रिपुदमन सिंह ने दो गोल किए। ओलिंपियन ने 5-3 से मैच जीता।