- Hindi News
- गोपाल नगर में चोरी करके घर को अंदर से कुंडी लगा गए चोर
गोपाल नगर में चोरी करके घर को अंदर से कुंडी लगा गए चोर
पटेलचौक सेसटे गोपाल नगर में शनिवार रात चोरी करके चोर घर को अंदर से कुंडी लगा गए। मालिक घर पहुंचे तो दरवाजा नहीं खुल रहा था। पड़ोसियों के घर से होते हुए वह अपने घर गए। चोर घर से 20 हजार रुपए, लैपटॉप अन्य सामान चुरा ले गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना एक पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गोपाल नगर के जोगिंदर कुमार ने बताया कि उनके इलाके में शनिवार को जगराता था। वह परिवार सहित गए थे। रात एक बजे लौटे। तो लॉक टूटा मिला। धक्का मारने पर दरवाजा नहीं खुल रहा था। वह पड़ोसियों के घर से होते हुए अपने घर गए। अंदर देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर से पैसे, लैपटॉप अन्य सामान चुरा ले गए। कयास है कि चोर छत से भागे।
शनिवार रात परिवार जगराते पर गया था