- Hindi News
- दलित नौजवानों को टैक्निकल एजुकेशन देनी जरूरी : बाघा
दलित नौजवानों को टैक्निकल एजुकेशन देनी जरूरी : बाघा
वेलफेयरडिपार्टमेंटपंजाब सरकार और दलित समाज से जुड़ी संस्थाओं की शनिवार को जालंधर में हुई मीटिंग में पंजाब एससी कमीशन के चेयरमैन राजेश बाघा ने कहा कि समय की यही मांग है कि दलित नौजवानों को टेक्निकल एजुकेशन देकर पैरों पर खड़ा होने के काबिल बनाया जाए।
उनको व्यापार से जोड़ने के लिए एमएसएमई और दलित इंडियन चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने एक प्रोग्राम तैयार किया है। इस साल का भगवान वाल्मीकि जन्म उत्सव शिक्षा को समर्पित होगा।
इसमें डिस्ट्रिक वेलफेयर ऑफिसर रजिंदर सिंह, तहसील वेल्फेयर ऑफिसर रणबीर सिंह, एकलव्य वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन लव किशोर गिल, भाजपा एससी मोर्चा के विकास गिल, रौशन भारती, अमित जस्सी, अंबेडकर सेना के राममूर्ति, एंटी करप्शन ब्यूरो के हनी चौहान, अंतरप्रीत सिंह, कुलभूषण हंस और अशोक कुमार भी शामिल हुए।