- Hindi News
- स्टेट जूडो में जालंधर की डिंपल और हीना फर्स्ट
स्टेट जूडो में जालंधर की डिंपल और हीना फर्स्ट
बठिंडा में 36वीं पंजाब स्टेट जूडो चैंपियनशिप, 20 किग्रा में तनु सेकेंड
भास्कर न्यूज | जालंधर
बठिंडामेंशनिवार को शुरू हुई 36वीं पंजाब स्टेट जूडो चैंपियनशिप सब जूनियर में पहले दिन ही 25 किग्रा. वर्ग में जालंधर की डिंपल खोसला ने पहला स्थान हासिल किया। प्लस 20 किग्रा. वर्ग में जालंधर की ही हिना ने पहला और तनु ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसमें 358 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस मौके पर पंजाब जूडो एसोसिएशन के महासचिव देव सिंह धालीवाल, टेक्निकल सचिव सुरिंदर कुमार, जिला जूडो एसोसिएशन बठिंडा के सचिव गुलशन कुमार, जसविंदर सिंह, बलविंदर कुमार, किशोर कुमार, कुलविंदर सिंह, गुरजीत सिंह उपस्थित रहे।
तनु
हिना
डिंपल खोसला