एनआईटी में पेंशन सीमा पर संगोष्ठी 30 को
जालंधर | कर्मचारीभविष्य निधि संगठन और श्रम और रोजगार मंत्रालय के संयुक्त प्रयास से तीस सितंबर को सुबह साढ़े ग्यारह बजे न्यूनतम पेंशन सीमा एक हजार रुपए किए जाने के उपलक्ष्य में संगोष्ठी करवाई जा रही है। इसमें केंद्रीय कैबिनेट मंत्री हरसिमरत कौर बादल बतौर मुख्य अतिथि शामिल होगी। यह जानकारी देते हुए क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त धीरज गुप्ता ने बताया कि इसमें पेंशन धारकों को सम्मानित किया जाएगा।