पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मशरूम की तरह खुल रहे इंजीनियरिंग कॉलेज पर मैथ्स के बेसिक ही क्लियर नहीं : डॉ. दास

मशरूम की तरह खुल रहे इंजीनियरिंग कॉलेज पर मैथ्स के बेसिक ही क्लियर नहीं : डॉ. दास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइनेंशियलमैथेमेटिक्स और बिजनेस मैथेमेटिक्स हर क्षेत्र में मौजूद है। स्टडीज में इस पर कोई खास फोकस नहीं। मैथ्स डायरेक्टली और इनडायरेक्टली हर क्षेत्र को प्रभावित करता है। यह कहना है दिल्ली यूनिवर्सिटी के मैथ्स विभाग के डॉ. बीके दास का। वह एसडी कॉलेज में मैथ्स डिपार्टमेंट की ओर से यूजीसी और आईएसआईएएम के सहयोग से एप्लीकेशन ऑफ एडवांस मैथेमेटिक्स टू बिजनेस मैनेजमेंट एंड फाइनेंशियल सेक्टर्स एंड इमर्जिंग एरियाज़ विषय पर आयोजित सेमिनार में बोल रहे थे।

उन्होंने ने कहा- यह कहना गलत है कि जो बेसिक मैथ्स हम स्कूल में सीखते हैं, वह जीवन में इस्तेमाल नहीं होता। मैथ्स हर जगह है, इंश्योरेंस, बैंकिंग, मार्केट शेयर, बिल्डिंग और इन्फ्रास्ट्रक्चर। लेकिन हम फोकस्ड नहीं हैं, कि क्या पढ़ाना चाहिए, जो कि इन फील्ड्स में इस्तेमाल हो और कैसे इस्तेमाल हो। यहां तक कि देश में मशरूम की तरह इंजीनियरिंग कॉलेज खुलते जा रहे हैं। बच्चे इनमें इंजीनियरिंग तो सीख लेते हैं लेकिन मैथ्स को लेकर उनके बेसिक क्लियर नहीं हैं। मैथ्स को इंजीनियरिंग में सेकेंडरी सब्जेक्ट की तरह पढ़ाया जाता है। ऐसे में यह इंजीनियर नौकरी तो कर लेते हैं, लेकिन इन्वेंशन इनके हिस्से में नहीं पातीं। एजुकेशन में बहुत जरूरी है कि बिजनेस मैथेमेटिक्स और फाइनेंशियल मैथेमेटिक्स को पढ़ाया जाए। बेसिक क्लियर किए जाएं, इंजीनियरिंग से लेकर मेडिकल फील्ड यहां तक कि ब्रेन मैपिंग, एमआरआई और जेनेटिक को़ड्स सब में मैथ्स है, कैसे कह सकते हैं कि मैथ्स का इस्तेमाल आगे जाकर नहीं होता।

सेमिनार में जीएनडीयू के मैथ्स डिपार्टमेंट से डॉ. टीडी नारंग बतौर चीफ गेस्ट शामिल हुए। इस दौरान 3 रिसर्च पेपर्स की पुस्तक ‘मैथेमेटिकल असेंट’ भी रिलीज की गई। टेक्निकल सेशन-1 में गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी के मैथ्स डिपार्टमेंट के डॉ. पैमी चंदा और एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. लवलीन ग्रोवर, आईआईटी रुड़की से एसोसिएट प्रोफेसर प्रो. डॉ. मधु जैन, असिस्टेंट प्रोफेसर जेएन शर्मा और शारदा यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट से नूरी जाहरा ने अपने विचार रखे। प्रिंसिपल डॉ. किरण अरोड़ा, मैनेजमेंट कमेटी के मैंबर प्रीतम चंद बुधिया, डीएसएसडी बोर्ड की एडवाइजर चंद्रमोहिनी मारकंडा, ज्वाइंट सेक्रेटरी विनोद दादा, कोऑर्डीनेटर एसोसिएट प्रो. नीरा सेठ ,प्रो. गीता कोहोल प्रो. प