- Hindi News
- इंटर कॉलेज क्विज कंपीटिशन में एचएमवी विनर
इंटर कॉलेज क्विज कंपीटिशन में एचएमवी विनर
जालंधर | एचएमवीमें मैथ्स डिपार्टमेंट की ओर से इंटर कॉलेज क्विज कंपीटिशन करवाया गया। एचओडी गगनदीप ने बताया कि पासिंग राउंड, रेपिड फायर राउंड और मल्टीमीडिया राउंड रखे हुए थे। लिखित परीक्षा को एचएमवी, एसडी, डीएवी, खालसा कॉलेज और केएमवी की टीमों ने क्वालीफाई किया। क्विज में एचएमवी की टीम ने पहला, एसडी कॉलेज की टीम ने दूसरा और डीएवी जालंधर की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। िजिक्स एचओडी रेणुका भट्टी, डीन अकादमिक मीनाक्षी स्याल तथा कैमिस्ट्री एचओडी भूपिंदर कौर, गणित विभाग से सरोज महाजन, परनीत, मोनिका, परमिंदर और रुचिका भी मौजूद रहे।