- Hindi News
- सीटी शाहपुर और मकसूदां में ब्लड डोनेशन कैंप
सीटी शाहपुर और मकसूदां में ब्लड डोनेशन कैंप
जालंधर | सीटीग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स के शाहपुर और मकसूदां कैंपस में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया। सिविल अस्पताल और आईएमए के सहयोग से लगाए गए इन कैंपों में 350 यूनिट खून इकट्ठा हुआ। कैंप में सिविल अस्पताल से ब्लड बैंक के इंचार्ज डॉ. गगनदीप सिंह के नेतृत्व में 10 डॉक्टरों की टीम शामिल हुई। उन्होंने स्टूडेंट्स को ब्लड डोनेशन के महत्व और बचाव के विषय पर जानकारी दी। चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी ने स्टूडेंट्स को ब्लड डोनेशन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ब्लड डोनेशन करने से हम किसी की जान बचा सकते हैं, इससे बड़ा पुण्य और कोई नहीं हो सकता। युवाओं को आगे आना चाहिए।