पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टॉप मॉडल्स जूनियर हंट सीज़न 2 के ऑडिशन

टॉप मॉडल्स जूनियर हंट सीज़न-2 के ऑडिशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | परिंदेडांस इंस्टीट्यूट में शनिवार को क्रिएटीवेटर्स इवेंट एंड प्रोडक्शन की तरफ से नॉर्थ इंडिया नेक्सट टॉप मॉडल्स जूनियर हंट सीज़न-2 के लिए ऑडिशन हुए। छोटे-छोटे बच्चे स्टाइलिश शेड्स लगा कर पहुंचे। वहीं कुछ स्पेशली पार्लर से बालों का स्टाइल बना कर। डायरेक्टर प्रशांत भारद्वाज ने बच्चों का कांफीडेंस और कम्युनिकेशन स्किल चेक करने के लिए प्रश्न पूछे। इसमें जज स्नेहा अरोड़ा, राजन स्याल और काजल भी थे। इस राउंड का रिजल्ट रविवार शाम को प्रोडक्शन के फेसबुक पेज पर डाला जाएगा। सिलेक्ट होने वाले बच्चों को ग्रुमिंग, बॉडी लेंगवेज़, आई कांटेक्ट, फेस एक्सप्रेशन और कम्युनिकेशन स्किल की ट्रेनिंग दी जाएगी। चंडीगढ़ में सेमीफाइनल और फाइनल राउंड हेागा। सीनियर्स का 9 नवंबर और जूनियर्स का 14 नवंबर को फिनाले होगा।