- Hindi News
- रोटरी ने दोआबा खालसा स्कूल में लगाए पौधे
रोटरी ने दोआबा खालसा स्कूल में लगाए पौधे
जालंधर | रोटरीक्लब जालंधर वेस्ट ने दोआबा खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाडोवाली रोड में ट्री प्लांटेशन कैंप लगाया। इसमें 100 अलग-अलग तरह के पौधे लगाए गए। इसमें प्रेसिडेंट मनदीप गुजराल, सेक्रेटरी मनजीत सिंह, डॉ. एसपीएस ग्रोवर, डॉ. कुलदीप सिंह, पीएस बिंद्रा, जगदीश कटारिया, स्कूल की वाइस प्रिंसिपल नीलम, टीचर जसविंदर और एचके खुल्लर ने प्लांटेशन की। प्रेसिडेंट गुजराल ने कहा कि ट्रैफिक से होने वाले पॉल्यूशन को रोकने में पेड़ पाैधे बहुत मदद करते है। हमारा टारगेट 1000 पौधे लगाने का है।