पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेसहारा औरतों, लड़कियों को ट्रेनिंग देगा ड्रीम एंड ब्यूटी चैरिटेबल ट्रस्ट

बेसहारा औरतों, लड़कियों को ट्रेनिंग देगा ड्रीम एंड ब्यूटी चैरिटेबल ट्रस्ट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर |लुधियाना सेआगे दोराहा में रविवार को अमेरिका से आए ड्रीम एंड ब्यूटी चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल सिंघानिया ने प्रोफेशनल ट्रेनिंग प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया, जिसमें बेसहारा औरतों और लड़कियों को सिलाई, कढ़ाई और कंप्यूटर ट्रेनिंग दी जाएगी।

सिंघानिया ने बताया कि इस स्थान पर रहने वाले बुजुर्ग महिलाओं और लड़कियों का ट्रेनिंग में मार्गदर्शन करेंगे। उनके ट्रस्ट की देखरेख में चल रहे हैवेनल प्लेस को देखने यूएसए से आए एनआरआई रमेश पटेल ने वहां रहने वाले बुजुर्गों के साथ मुलाकात की। इस दौरान डीएमसी के हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ. गुरमीत बंडर और आर्य कॉलेज लुधियाना के रिटायर्ड प्रिंसिपल डॉ. वीके मेहता ने बतौर सलाहकार ज्वाइन किया। इस मौके पर ट्रस्टी अमृत भांबी, नीरू शीतल, राजेश नरूला, अमरिंदर धीमान समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।