- Hindi News
- टी 20 क्रिकेट में सीटी पब्लिक स्कूल जीता
टी-20 क्रिकेट में सीटी पब्लिक स्कूल जीता
जालंधर|एलपीयू मेंक्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए एनुअल इंविटेशनल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट करवाया जा रहा है।
आठ दिन चलने वाले इस टूर्नामेंट में अंडर-19 वर्ग में 27 मैच करवाए गए। इसमें फर्स्ट सीटी पब्लिक स्कूल जालंधर, सैकेंड माउंट कार्मेल स्कूल चंडीगढ़ और थर्ड डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर रहा। विजेता टीम को 31000 रुपए, फर्स्ट रनर अप को 21000 रुपए और सैकेंड रनर अप को 11000 रुपए के साथ सम्मानित किया गया। इसमें हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और पंजाब के 27 स्कूलों के 400 से अधिक स्कूल क्रिकेटर हिस्सा ले रहे हैं।
प्रो चांसलर रश्मि मित्तल ने कहा कि हम युवाओं का उनकी शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ उनकी खेल योग्यता का विकास भी करते हैं।