- Hindi News
- जगदंबे राशन वितरण कमेटी ने 27 परिवारों को दिया राशन
जगदंबे राशन वितरण कमेटी ने 27 परिवारों को दिया राशन
जालंधर | जगदंबेराशन वितरण कमेटी की ओर से 17वां मासिक राशन वितरण समारोह सोढल मंदिर में हुआ। 27 परिवारों को राशन दिया। मुख्यातिथि भाजपा मंडल नंबर-2 के महासचिव ओम प्रकाश सप्पल और विशेष अतिथि पार्षदपति वेद विशिष्ट थे।
यहां प्रधान यशपाल ठाकुर, महासचिव रमेश शर्मा, कैशियर प्रवेश शर्मा, संजय कुमार, सर्वजीत सिंह, सुरिंदर रिहान, चरण सिंह, गौतम अग्रवाल, रतन चंद सैनी, गुलशन शारदा, रवि, अश्विनी, महेश राजपूत मौजूद थे।
श्रीबोले बाबा मंदिर बस्ती नौ में प्रभातफेरी आज
जालंधर| श्रीबोले बाबा मंदिर बस्ती नौ में महाशिवरात्रि पर्व के संबंध में नौ से 14 फरवरी तक सुबह छह बजे से प्रभातफेरियां निकाली जाएगी। 15 फरवरी को शाम पांच बजे शोभायात्रा होगी और 17 फरवरी को सुबह 10 बजे भंडारा लगाया जाएगा।