- Hindi News
- माता नानकी भलाई केंद्र ने 175 परिवारों को दिया राशन
माता नानकी भलाई केंद्र ने 175 परिवारों को दिया राशन
जालंधर | मातानानकी भलाई केंद्र की ओर से मेला राम मंदिर खोदियां मोहल्ला में 233वें राशन वितरण समारोह में 175 परिवारों को राशन दिया गया। परिवारों को राशन दिल्ली से रघबीर सिंह जौड़ा की तरफ से स्व. माता गुरबचन कौर जौड़ा की याद में दिया गया। समारोह में विशेष तौर पर सुरिंदर सिंह जोड़ा पहुंचे। मौके पर दिल्ली से आए हरीश अरोड़ा, हरिचंद चुघ, हरबंस गगनेजा, मुख्य सेवादार नरिंदर सिंह मेहंदीरत्ता, विपन अरोड़ा, अशोक सोबती, पं. भोलानाथ द्विवेदी , बाबू लाल चितारा, अशोक शीतल, सुरिंदर रैलिया, राज कुमार शर्मा, बलबीर सिंह मंगा, रमेश अरोड़ा, सुरिंदर रैलिया, जीवन पाल ओबराय, मुकेश ग्रोवर थे।