- Hindi News
- जीवन एक हर्डल रेस, मुश्किलें पार करने से ही मिलेगी विजय : साध्वी वैष्णवी
जीवन एक हर्डल रेस, मुश्किलें पार करने से ही मिलेगी विजय : साध्वी वैष्णवी
जालंधर | दिव्यज्योति जागृति संस्थान नूरमहल आश्रम में मासिक सत्संग में साध्वी वैष्णवी भारती ने कहा कि जीवन एक लंबी हर्डल रेस है। यदि धावक अवरोधों को देखकर ठहर जाए तो विजय नहीं पा सकता। धावक पूर्ण संतुलन, जागृति सकारात्मकता के साथ दौड़ते हुए लक्ष्य पर एकाग्रता केंद्रित करके समस्त बाधाओं अवरोधों को लांघ जाता है, तभी विजय हासिल कर पाता है। ठीक उसी प्रकार जीवन समस्त संघर्षों सुख-दुख के उतार-चढ़ाव के अवरोधों को व्यक्ति तभी सफलतापूर्वक, पूर्ण एकाग्रता से पार कर सकता है, जब उसकी दृष्टि अपने लक्ष्य परमात्मा पर केंद्रित हो। सतत चलते रहना ही सफलता का सूत्र है। स्वामी रणजीता नंद ने कहा कि आध्यात्मिक यात्रा आत्मा को परमात्मा की ओर ले जाती है। यही जीवन का परम लक्ष्य है।