पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्री गौरी शंकर मंदिर गुरु अमरदास नगर से निकाली दूसरी प्रभातफेरी

श्री गौरी शंकर मंदिर गुरु अमरदास नगर से निकाली दूसरी प्रभातफेरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | श्रीदेवीतालाब मंदिर से 16 फरवरी को महाशिवरात्रि की शोभायात्रा निकाली जा रही है। शोभायात्रा श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी और शिवरात्रि उत्सव कमेटी के सहयोग से निकाली जा रही है। इसलिए भक्तों को शोभायात्रा निमंत्रण देने के लिए रविवार को दूसरी प्रभातफेरी श्री पारदेश्वर सिद्धपीठ श्री गौरी शंकर मंदिर गुरु अमरदास नगर से निकाली गई। प्रभातफेरी का आगाज शिवलिंग की पूजा के बाद पार्षद प्रेम लाता विशिष्ट, शिवरात्रि उत्सव कमेटी के सुखदेव सैनी ने ज्योति जला कर किया। मंदिर महिला संकीर्तन मंडली, राजू मौर्य एंड पार्टी ने शिव महिमा का गुणगान किया। मंदिर प्रधान सरदारी लाल गुप्ता ने प्रभातफेरी में शामिल भक्तों को चुनरी देकर सम्मानित किया। प्रभातफेरी गुरु अमर दास नगर, कालिया कालोनी, गौ धाम परशुराम नगर से होकर मंदिर परिसर में पहुंच कर संपन्न हुई। यहां मनमोहन ठुकराल, मक्खन लाल शर्मा, प्रो. वीएस जोली, सीए वीएम अरोडा मोजूद थे।