पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रस्ट महाकाली मंदिर में साप्ताहिक भजन संध्या का आयोजन

ट्रस्ट महाकाली मंदिर में साप्ताहिक भजन संध्या का आयोजन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | श्रीदेवी तालाब मंदिर परिसर स्थित ट्रस्ट महाकाली मंदिर में साप्ताहिक भजन संध्या हुई। इसमें भजन गायक मुनीष राजा एंड पार्टी ने मां की वंदना से संध्या का आगाज किया। उन्होंने तेरी जोत जगाए हैं, मैया तेरे जोगी आए हैं ध्वज नारियल लाए हैं, मां का यह मंदिर है मिलता है सबको मनकी मुरादें-पावन यह दर है मां का मंदिर है...भजनों से भक्तिमय माहौल बनाया। भजन गायक एंड पार्टी को मंदिर कमेटी की तरफ से योगेश्वर शर्मा, नरिंदर सहजपाल, अशोक सोबती ने मां की चुनरी देकर सम्मानित किया। यहां चंद्र मोहन ढींगरा, अशोक शीतल, परमजीत ढल्ला, रजिंदर कपूर, दिनेश सागर, किरण कुमार मौजूद थे।