- Hindi News
- बाल मजदूरी बंद कर बच्चों को शिक्षित करना जरूरी : सांपला
बाल मजदूरी बंद कर बच्चों को शिक्षित करना जरूरी : सांपला
रोटरीक्लबजालंधर की ओर से प्रधान विशाल परूथी और जनरल सेक्रेटरी हरिंदर सिंह ओबराय की अगुवाई में एक बैठक की गई। इसमें केंद्रीय राज्य मंत्री सांसद विजय सांपला विशेष मेहमान रहे।
उन्होंने क्लब की ओर से किए गए सेवा के प्रोजेक्टों की सराहना की। समाज में दबे-कुचले लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने और बाल मजदूरी को बंद कर उन्हें शिक्षित करने पर जोर दिया। बैठक में रोटेरियन एसवी हंस की ओर से साल 2015-16 के लिए चुनी गई टीम की घोषणा की गई।
टीम में प्रधान के रूप में अश्विनी सहगल, जनरल सेक्रेटरी केएस सहोता, प्रधान इलेक्ट (2016-17) हरिंदर सिंह ओबराय, उप प्रधान हरप्रीत सिंह, सर्जेंट एट आर्म्स एसके बंसल और डायरेक्टर्स के रूप में अनूप गौतम, सुनील गुप्ता और प्रभपाल सिंह पन्नू को शामिल किया ऑगया। इस मौके प्रोजेक्ट चेयरमैन पीपी सुभाष चंद्र सूद, अशोक परुथी, बृजेश सिंगल, केसी कालड़ा, डॉ पवन गुप्ता, एडी परवाहा, जुगल मरवाहा, सुमन सूद, रंजना सूद, दीपक सूद, केसी गुप्ता, दविंदर गुप्ता, कमल शर्मा और कर्नल रजिंदर सिंह मौजूद थे।
रोटरी क्लब जालंधर की नई टीम के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला। -भास्कर