जालंधर। श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर कमेटी अमनदीप एवेन्यू सूरत नगर मकसूदां के नवनिर्मित मंदिर में सात दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह रविवार को शोभायात्रा से शुरू हो गया।
शोभायात्रा में सबसे आगे बैंड बाजे वाले, पीछे हाथी ऊंट के साथ नाचने वाली घोड़ी सभी को आकर्षित कर रही थी। वहीं नाचते हुए सिंदूरी हनुमान, डांडिया रास, भूतों वाली शिव भोले के बारात, राधा-कृष्ण, श्री राम परिवार, शिव-पार्वती और मां काली का तांडव घोड़ों पर सवार देश भक्तों की झांकियां सभी में भक्तिभाव जगा रहे थे। जंगमों के साथ संकीर्तन मंडलियां भजन गायन करते हुए चल रही थीं। विजय कोड़ा मनमोहन ठुकराल एंड पार्टी ने भजनों से भक्तिमय माहौल बनाया। मंदिर कमेटी की तरफ से 100 से ज्यादा सहयोगियों का सम्मान किया गया। शोभायात्रा इलाके की परिक्रमा कर वापिस मंदिर में पहुंच कर संपन्न हुई।
सोमवार से मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की पूजा शुरू होगी। यहां विशेष तौर पर सिविल सर्जन डॉ. आरएल बस्सन पहुंचे, जिनका स्वागत कमेटी सदस्यों ने स्मृति चिन्ह देकर किया। यहां चेयरमैन धर्मवीर भनोट, प्रधान अनूप कपूर, सचिव इंद्रजीत दयोल, ट्रेयर राकेश शुक्ला, वरिष्ठ उपप्रधान जोधराज नागपाल, उपप्रधान नवीन शर्मा, नोना भंडारी, प्रताप सिंह राणा, संयुक्त सचिव मंजेश मेहता, प्रेस सचिव चरणजीत जोशी, रमेश चावला, संयुक्त कैशियर आदर्श शर्मा, संजीव बाबी, लीगल एडवाइजर ओपी शर्मा, हिमांशु ओबराय, स्मृति गोरे, कमल ग्रोवर, रणजीत सिंह, सीता शर्मा, विक्रम महाजन, रजनी शर्मा, सरवन दास, नीटा शर्मा, प्रभा रानी, सीमा, रजनी शर्मा, मधू, रजनी ओबराय, आरती शर्मा, पूनम चंचल, शकुंतला देवी, कुलविंदर कौर, स्वाति भसीन, ज्योति चावला, नरेश कुमार, रजनी महाजन, नीलम शारदा, हरजिंदर कौर, कुमकुम, ममता और विजय कौशल मौजूद थीं।