- Hindi News
- पुलिस ने दस मोबाइल के साथ दो चोरों को पकड़ा
पुलिस ने दस मोबाइल के साथ दो चोरों को पकड़ा
जालंधर| थानासात की पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले दो लुटेरों को पकड़ा है। पूछताछ के बाद उनसे चोरी के दस मोबाइल बरामद हुए है। एसएचओ बलविंदर ने बताया कि गढ़ा मेन बाजार का अरुण कुमार और वरिंदर उर्फ चिड़ी वासी शिव नगर बाजार में घूम रहे थे। शक पर दोनों को जब पकड़ा, तो उनसे चोरी के दो मोबाइल बरामद हुए। पूछताछ में आठ और मोबाइल बरामद हुए।
कपड़ेचोरी करने वाली पकड़ी :ब्रैंडरथ रोड पर आरश्री कपड़ों की दुकान से थान चोरी करने आई महिला को दुकानदार ने पकड़ लिया। एक हफ्ता पहले भी थान चोरी हुआ था। उन्हें एक महिला पर संदेह था। रविवार को महिला जब फिर से शापिंग काे आई तो उसने चोरी की कोशिश की और पकड़ी गई।