- Hindi News
- प्रवचन करते की धार्मिक टिप्पणी, माफी मांग कर छुड़वाई जान
प्रवचन करते की धार्मिक टिप्पणी, माफी मांग कर छुड़वाई जान
जालंधर कैंट | एकधार्मिक संस्था के अनुयायी द्वारा किसी धर्म के बारे में गलत टिप्पणी करने पर लोग भड़क गए। रविवार सुबह एक संस्था के अनुयायी किसी के घर प्रवचन कर रहे थे। उन्होंने गुरु ग्रन्थ साहिब के बारे में कुछ गलत टिप्पणी कर दी। इस पर मोहल्ले के सिख समुदाय के लोग भड़क गए। मामला पुलिस तक पहुंच गया। अभी पहला मामला ठंडा ही नहीं हुआ था कि इसी संस्था की बाजार में खड़ी गाड़ी के बोनट पर शिवलिंग को लगा देख हिंदू धर्म के लोग भी भड़क गए। यह मामला भी कैंट पहुंच गया। इस पर पुलिस और पार्षद संजीव त्रेहण की मौजूदगी में संस्था के सदस्यों ने गाड़ी के बोनट से शिवलिंग को उतारकर मंदिर रखवाया। इसके अलावा गुरु ग्रन्थ साहिब को लेकर की गई टिप्पणी के लिए भी माफी मांगी।