- Hindi News
- फंदा लगाया, सेल्फी ली और व्हाट्स एप से भेज दी फोटो, केस दर्ज
फंदा लगाया, सेल्फी ली और व्हाट्स एप से भेज दी फोटो, केस दर्ज
भाजपाकी मंडल आठ की इकाई के उपप्रधान रहे भरत चौहान ने महिला को ब्लैकमेल करने के लिए खुद को पंखे से लटकाया। फिर सेल्फी ली और ये तस्वीर बस्ती शेख के प्राॅपर्टी डीलर की प|ी को रात 12 बजे भेज दी। साथ धमकी दी - अगर मेरे खिलाफ थाने में कोई शिकायत दी, तो मैं फंदा लगा लूंगा। मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने एक्सपर्ट से कानूनी सलाह लेने के बाद भरत चौहान पर आईटी एक्ट (दफा 66) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके तहत कंप्यूटर का इस्तेमाल दूसरों को धोखा देने के लिए करने पर तीन साल की सजा या पांच लाख रुपए जुर्माना हो सकता है। पुलिस का आरोप है कि चौहान ने प्राॅपर्टी डीलर सुनील कुमार अरोड़ा की प|ी पूनम को खुद को फंदा लगी सेल्फी व्हाट्स एप के जरिए रंजिशन भेजी।
बस्ती शेख के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर और भाजपा मंडल-7 के व्यापार सैल के वाइस प्रेसिडेंट सुनील कुमार अरोड़ा ने बताया कि उनकी माॅडल हाउस में महालक्ष्मी प्रापर्टी लिंकर्स के नाम से दुकान है। ससुर की मौत के बाद सास उर्मिला देवी अकेली रह गई थी। इस पर उन्होंने सास उर्मिला देवी के मंजीत नगर घर के पास ही कोठी डाल ली। ताकि सास भी इकट्ठा ही रह सके। पूनम ने बताया कि उनकी बड़ी बहन येशु मां के मकान पर कब्जा करना चाहती थी। इसी रंजिश के तहत येशु ने पूनम को कोल्डड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिला मारने की कोशिश की। इस पर जांच के बाद थाना पांच की पुलिस ने 28 अगस्त, 2014 को येशु के खिलाफ धारा 328 के तहत पर्चा दर्ज किया। पूनम का आरोप था कि इलाके के ही रहने वाले भरत चौहान ने येशु की मदद की थी, इसलिए पर्चे में उसका नाम शामिल किया जाए। पूनम ने कहा कि भरत चौहान ने 26 अक्टूबर, 2014 को रात 12 बजे खुद फंदा लगी सेल्फी भेजी और कहा कि अगर उसके खिलाफ शिकायत दी, तो वह खुदकुशी कर लेगा। एसीपी वेस्ट रविंदर पाल सिंह और थाना पांच में भरत चौहान की सेल्फी दिखा शिकायत दी। पुलिस ने डीए लीगल की मदद देने के बाद पांच फरवरी को भरत चौहान को मामले में नामजद किया गया। फिलहाल येशु फरार हैं।